Muzaffarpur News: महिला के चोरी गए मोबाइल से पूर्वी चंपारण के दंपती के खाते में 1.24 लाख रुपये ट्रांसफर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। बाजार समिति के सामने स्थित तिरहुत कॉलोनी में बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी (76) के घर से चोरी गए मोबाइल से एक लाख 24 हजार रुपये पूर्वी चंपारण के दंपती के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। इस संबंध में महिला के पुत्र मुकेश कुमार ने अहियापुर थाने में रविवार को एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना के नरकटिया गांव के राहुल कुमार मिश्र व उसकी पत्नी साक्षी राज मिश्रा को आरोपित बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.