Muzaffarpur News: महिला की हत्या में केस, पति गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। रामपुरहरि थाने के मझौलिया निवासी रूपमती देवी की मौत मामले में गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई है। थानेदार अंजली कुमारी ने बताया कि रूपमती के भाई सीतामढ़ी जिले के गाढ़ा निवासी मनोज चौधरी के बयान पर पति रंजीत चौधरी, सास व भाभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने रंजीत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। मनोज ने पुलिस को बताया कि रंजीत की किसी महिला से अवैध संबंध था, जिसका रूपमती विरोध करती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.