Muzaffarpur News: महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या
मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजेपुर ओपी क्षेत्र के नवादा गांव में सोमवार अहले सुबह पत्नी की हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। खून से लथपथ शव बेड के नीचे पड़ा था। वारदात को अंजाम देने के बाद बरुराज थाने के हरनाही निवासी मनोज भगत घर की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। मृतका 26 वर्षीया रिंकू कुमारी मायके में रह रही थी। मनोज भगत दुबई में रहकर काम करता है। 26 जुलाई को होनेवाली साली की शादी में शामिल होने आया था। सूचना पर ओपी अध्यक्ष रविकांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हंसिया जब्त कर ली है। रिंकू के पिता राजेंद्र भगत के बयान पर पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.