Muzaffarpur News: महिला की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र के बेरई ग्राम स्थित सुन्दरपुर टोला में 31 वर्षीय महिला सुमन कुमारी की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले में भाई के आवेदन पर हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। शनिवार रात सुमन के भाई तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन ग्राम निवासी कविंदर कुमार ने मामले में थाने में आवेदन दिया। इसमें तीन लोगों को आरोपित किया है। फिलहाल, सभी आरोपित फरार है। हथौड़ी थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि मृतका के भाई के आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.