Muzaffarpur News: महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। कफैन गांव में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका कैलाश ठाकुर की पत्नी पूजा देवी थी। महिला को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय लोगों में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत की चर्चा है। शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचते ही मायके वालों ने हंगामा किया। मुखिया शिव कुमार महतो व ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। देर शाम शव का दाह संस्कार कर दिया गया। एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.