Muzaffarpur News: महिला की मौत के मामले में जांच को होटल पहुंची पुलिस
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। बेगूसराय की महिला निगम कुमारी की मौत मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को साइबर थानेदार हिमांशु कुमार और सदर थानेदार नवलेश कुमार जांच के लिए होटल पहुंचे। इस दौरान कमरे की गहन जांच की गई। इसके बाद होटल कर्मियों से भी पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ली गई।साइबर थानेदार हिमांशु कुमार ने बताया कि घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर पीड़ित पक्ष व संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। अब तक जुटाए गए साक्ष्यों से यह मामला पहली नजर में आत्महत्या का प्रतीत होता है। बताया कि हत्या के एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। अन्य सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.