मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रमना देवी मंदिर के समीप शनिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने हथियार दिखाकर कच्ची-पक्की ओपी की शेरपुर निवासी प्रियंका सिंह के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए हरिसभा चौक की ओर फरार हो गए। पीड़िता प्रियंका सिंह अपने पति विवेक कुमार और बच्चों के साथ मार्केट से शेरपुर स्थित घर लौट रही थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मेडिकल कॉलेज से जा रही महिला की चेन छीनीघटना का विवरण पीड़िता ने बताया गया कि घर जाने के दौरान देवी मंदिर के पास वि चाट पैक करा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनके गले से की सोने की चेन झपट ली। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे युवक का चेहरा खुला था। प्रियंका ने ...