मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। इंटर कॉलेज महिला कबड्डी टूर्नामेंट के पहले ही दिन मंगलवार को एमएसकेबी में हंगामा हो गया। नतीजतन प्रतियोगिता बीच में ही रोक देनी पड़ी। प्रतियोगिता में 13 कॉलेजों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले राउंड में पांच मुकाबले होने थे, जिनमें दो मुकाबले हुए भी, लेकिन अगले ही दौर में रेफरी पर गड़बड़ी के आरोप लगने लगे और आखिरकार प्रतियोगिता हंगामे की भेंट चढ़ गई। नीतीश्वर कॉलेज व एमएसकेबी के बीच मुकाबले के दौरान आरोप लगा कि एमएसकेबी के खिलाड़ी के पक्ष में वहां के रेफरी गलत निर्णय दे रहे हैं। इससे पहले एक मैच आरएसएस महिला कॉलेज सीतामढ़ी व एलएनटी के बीच हो चुका था। यह भी पढ़ें- जेएल कॉलेज पर एलएन मिश्रा की आसान जीत लोहिया कॉलेज के खिलाड़ियों ने भी मनमानी की शिकायतें कीं। विश्वविद्यालय स्पोर्ट...