Muzaffarpur News: महिला आईटीआई में स्पॉट एडमिशन के लिए छह तक आवेदन
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गन्नीपुर स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन छह सितंबर तक लिया जाएगा। सात सितंबर को नामांकन होगा।प्राचार्य परमीत पराशर ने बताया कि प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा आईटीआई सीएटी-2026 के तहत राउंड-1, राउंड-2 और ऑफलाइन मॉप-अप काउंसिलिंग में नामांकन से वंचित अभ्यर्थियों के लिए स्पॉट एडमिशन का अवसर दिया गया है। संस्थान की बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद बीसीइसीइबी के अनुसार ऑफलाइन मॉप-अप काउंसिलिंग 17 से 31 अगस्त तक आयोजित की गई थी। इसके बाद रिक्त सीटों का विवरण पर्षद की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। स्पॉट एडमिशन संस्थान स्तर पर होगा। इच्छुक अभ्यर्थी छह सितंबर को अपराह्न तीन बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.