Muzaffarpur News: महिलाओं की सुरक्षा को उतरीं पुलिस दीदी, 25 वाहन से रवाना
मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष तैयारी की है। शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन स्थित पुलिस केंद्र से अभया ब्रिगेड में तैनात पुलिस दीदियों के 25 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पुलिस दीदी इन पिंक स्कूटी से शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, पूजा स्थलों, महिला कॉलेज और अन्य संवेदनशील इलाकों में गश्त करेंगी। अभया ब्रिगेड में तैनात महिला पुलिसकर्मियों की टीमें महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष नजर रखेंगी। किसी भी तरह की छेड़खानी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रेल पुलिस ने गुमटी के आसपास बाइक से की पेट्रोलिंग पर्व के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.