Muzaffarpur News: महाकाल सेवादल बाबा गरीबनाथ का किया भव्य महाशृंगार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के अवसर पर बुधवार की शाम महाकाल सेवादल की ओर से बाबा गरीबनाथ का महाशृंगार किया गया। महाशृंगार मंदिर के महंत अभिषेक पाठक एवं आशुतोष पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। बाबा का पंचामृत, दूध और गंगाजल से अभिषेक किया गया। इसके बाद चंदन का लेप लगाकर सुगंधित इत्र अर्पित किया गया। विभिन्न प्रकार के फलों और फूलों से बाबा का शृंगार किया गया। उसके बाद बाबा की महाआरती की गई। इस दौरान मंदिर का गर्भगृह बाबा के जयकारों से गूंजता रहा।दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी ने बताया कि महाकाल सेवादल के द्वारा प्रत्येक वर्ष बाबा गरीबनाथ का महाशृंगार तथा महाआरती की जाती है। बाबा से समस्त देशवासियों, शहरवासियों एवं संगठन से जुड़े सदस्यों व पदाधिकारियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.