मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के महवल गांव में गुरुवार को ग्रामीणों ने निर्माणाधीन लेदर फैक्ट्री की चहारदीवारी बनाने से रोक दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से आने-जाने का एक मात्र सरकारी रास्ता है। उस रास्ते पर बाउंड्री हो जाने से निकलना मुश्किल हो जाएगा। विरोध के बाद सीओ तरुण कुमार और पुलिस लौट गई। ग्रामीण निभा कुमारी, विकास पटेल, शशि पटेल, कृष्णनंदन सहनी, अमित कुमार, गुड्डू कुमार, विनोद कुमार आदि ने बताया कि दशकों से गांव में करीब डेढ़ सौ परिवार निजी जमीन पर घर बना कर रह रहे हैं। गांव से मुख्य सड़क और महवल रेलवे स्टेशन जाने के लिए एक मात्र सरकारी रास्ता है। चहारदीवारी बन जाने से गाड़ी तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाएगा。 यह भी पढ़ें- Champawat News: वादाखिलाफी कर रही है कार्यदाय...