Muzaffarpur News: महंत महावीर दास महाराज की श्रद्धांजलि सभा आज
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। महंत महावीर दास महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 23 अक्तूबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बालू घाट ढुलानी स्थित श्रीराम-जानकी मठ में किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। भंडारा एवं महाप्रसाद का आयोजन भी होगा। डॉ. आचार्य रंजीत नारायण तिवारी ने बताया कि महंत महावीर दास जी महाराज 80 वर्ष के थे। उन्होंने सात अक्तूबर 2026 को साकेतवास (निधन) किया था। श्रद्धांजलि सभा में पातेपुर के महंत महामंडलेश्वर विश्वमोहन दास, पुनौरा के महंत रामकुमार दास, अयोध्या से महामंडलेश्वर राजेंद्र दास महाराज, बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक और चतुर्भुज नाथ मंदिर के महंत नवल किशोर गिरि सहित मुजफ्फरपुर के कई संत-महंत शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.