मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक गोशाला रोड में गुरुवार रात साढ़े नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने बाजार से घर लौट रही आभा देवी के गले से सोने की चेन छीन ली। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन वह भाग निकला। इस दौरान महिला घायल हो गई। पीड़िता ने शुक्रवार देर शाम थाने में शिकायत की। पुलिस सीसीटीवी खंगालकर बदमाशों की पहचान में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...