मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुरानी गुदरी रोड भीमसेरिया अतिथि भवन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में शनिवार शाम श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य समारोह हुआ। परिसर राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। कोलकाता के कलाकारों ने बाल लीलाओं और राधा-कृष्ण प्रेम पर मनोहारी झांकियां प्रस्तुत कीं। भजन गायक राजीव सोनी की टीम के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। समारोह में विधायक रंजन कुमार, पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी, एमएलसी बृजवासी, महापौर निर्मला देवी, पार्षद और सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद रहे। आयोजक उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया ने कहा कि जन्मोत्सव प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- Nawada News: श्रीकृष्ण-सुदामा के निश्छल प्रेम ...