मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामेश्वर कॉलेज में बुधवार को संस्कृत विभाग और आईक्यूएसी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संस्कृत साहित्य में मनुर्भव (चिंतनशीलता) का संदेश विषय पर संगोष्ठी हुई। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने इसकी अध्यक्षता करते हुए कहा कि मनुष्य की श्रेष्ठता उसके चरित्र से होती है।इसके मुख्य वक्ता कॉलेज के संस्कृत विभाग के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष प्रो. महेश्वर प्रसाद सिंह तथा विशिष्ट वक्ता राजकीय कॉलेज, मधुबन के प्राचार्य प्रो. ब्रह्मचारी व्यास नंदन रहे। संगोष्ठी का संयोजन संस्कृत विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. मीरा कुमारी तथा आइक्यूएसी की समन्वयक डॉ. महजबीन परवीन ने किया। मुख्य वक्ता प्रो. सिंह ने कहा कि संस्कृत साहित्य में 'मनुर्भव' ऋग्वेद के मनुर्भव जनया दैव्यं जनम् मंत्र से लिय...