मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना स्थित एक रेस्टोंरेट में रविवार को बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि महंत मनियारी मठ के परिसर में 26 नवंबर को कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संदेश बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटी का सम्मान, समाज का उत्थान रखा गया है। महोत्सव के दौरान जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।आयोजकों ने कहा कि बेटी परिवार पर बोझ नहीं, बल्कि समाज की शान हैं। सामूहिक विवाह के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में सहयोग देने का प्रयास किया जा रहा है। सामूहिक विवाह में शामिल होने के इच्छुक परिवारों के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बिना कर्ज और दहेज के विवाह के लिए सामूहिक कन्यादान का...