मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाने के सिलौत में शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर 1730.16 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। मौके से एक पिकअप गाड़ी भी जब्त की गई।मनियारी थानाघ्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिलौत में अवैध विदेशी शराब की बिक्री की पर छापेमारी की गई। इस दौरान शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...