Muzaffarpur News: मनियारी में 133 कार्टन शराब के साथ दो वाहन जब्त
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाने के सिलौत बिमल गांव में शनिवार सुबह शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई। पुलिस ने रेलवे गुमटी के पास एक बगीचे में खड़ी कार और मालवाहक मैजिक वाहन से 133 कार्टन शराब जब्त की। जब्त शराब की 1181.88 लीटर थी। पुलिस की भनक लगते ही धंधेबाज फरार हो गए। मनियारी थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि सिलौत बिमल गांव में कार और मैजिक वाहन से शराब लाने की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मौके पर पहुंचने पर रेलवे गुमटी बंद थी और पास के बगीचे में दोनों वाहन खड़े मिले। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद धंधेबाज भाग निकले। यह भी पढ़ें- Madhubani News: राजनगर में 1350 लीटर नेपाली शराब जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.