मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: मनियारी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुरादपुर में चल रही देसी शराब की भट्ठी का खुलासा कर बड़ी मात्रा में शराब बनाने वाली सामग्री जब्त की। मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मधौल गांव में बाइक से अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे एक युवक को दबोचा गया।थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि सुबह गश्ती के दौरान पुलिस टीम मुरादपुर पहुंची। यहां देसी शराब की भट्ठी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिसकर्मी सादे लिबास में ग्राहक बनकर वहां पहुंचे और शराब बनाने वाले युवक को पकड़ लिया। उसकी पहचान मनियारी निवासी सुजीत के रूप में हुई। मौके से 215 लीटर देसी शराब के साथ करीब एक हजार लीटर महुआ का घोल बरामद किया ग...