Muzaffarpur News: मनियारी के तीन घरों लगी आग, सामान जलकर राख
मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के महंत मनियारी में शनिवार की अहले सुबह एक घर में आग लग गई। देखते-देखते तीन घर चपेट में आ गये। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर में रखा एक भी सामान नहीं बच पाया। करीब 10 लाख की क्षति का अनुमान बताया जा रहा है। पीड़ित परिवारों में मो. उस्मान, मो. मेराज व मो. रेयाज शामिल हैं। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाई। मनियारी के थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि तीन लोगों का आवेदन मिला है। घटना स्थल का जायजा लिया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: आग से तीन घर जलकर राख, सिलेंडर फटा इधर, अंचल की टीम भी क्षति का आकलन करने मौके पर पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.