Muzaffarpur News: मनियारी के अकलिमा हाईस्कूल में स्मैकियों ने लगाई आग
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। मनियारी थाना क्षेत्र के चैनपुर स्थित अकलिमा हाईस्कूल में शनिवार की अहले सुबह अचानक आग लग गई। आशंका है कि स्मैकिया गिरोह की वजह से आग लगी है। अगलगी में स्कूल के ऑफिस के सारे कागजात जल गए। साथ ही सभी क्लास रूम में रखे बेंच-डेस्क और अन्य उपस्कर भी जलकर राख हो गए।
आग से स्कूल का सामान और कागजात जले हाईस्कूल के सेक्रेटरी मजहरुल हक ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के नुकसान की शिकायत मनियारी थाने में दर्ज कराई गई है। बताया कि इलाके के सैकड़ों बच्चे इस वित्त रहित हाईस्कूल में शिक्षा लेकर अभी कई राज्यों में नौकरी कर रहे हैं। आग से स्कूल के खाक होने से इसमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.