मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी प्रखंड के सोनबरसा में मनरेगा योजना के तहत बिना कार्य कराए 1.95 लाख रुपये भुगतान का आरोप लगा है। स्थानीय देवेंद्र सहनी ने कुढ़नी पीओ को आवेदन देकर मामले की जांच और अनियमितता मिलने पर राशि रिकवरी की मांग की है।शिकायत के अनुसार, ब्रह्मदेव साह की दुकान से मनीष शरण की जमीन तक सड़क पर मिट्टी भराई योजना 13 से 28 जून तक मस्टर रोल तैयार कर 1,95,500 रुपये का भुगतान किया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि स्थल पर मिट्टी भराई नहीं हुई है। उन्होंने स्थल की तस्वीरें भी आवेदन के साथ संलग्न किया है। कहा कि इस प्रकार की स्थिति को देखते हए अन्य योजनाओं की भी जांच होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...