Muzaffarpur News: मध्यरात्रि में हुई निशा पूजा, तंत्र साधना में जुटे रहे साधक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर रविवार की मध्यरात्रि शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में निशा पूजा की गई। इसको लेकर शहर के रमना स्थित राजराजेश्वरी देवी मंदिर और कच्ची सराय रोड स्थित मां बगलामुखी मंदिर में विशेष तैयारी की गई थी। निशा पूजा के दौरान मां की विधि-विधान से आराधना की गई। वहीं, तंत्र साधना करने वाले साधक भी विशेष अनुष्ठानों में शामिल हुए। राजराजेश्वरी देवी मंदिर के पुजारी डॉ. धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया कि मंदिर में नौ दिन निशा पूजा की जाती है इसमें अष्टमी तिथि का निशा पूजा सबसे महत्वपूर्ण और विशेष होती है। वहीं, मां बगलामुखी मंदिर में भी निशा पूजा को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: भस्मी देवी मंदिर में हुई महाआरती मंदिर के महंत द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.