मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। रामपुरहरि थाने के मदारीपुर कर्ण वार्ड- 13 में स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलेगा। मीनापुर अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने शुक्रवार को सिविल सर्जन को प्रस्ताव भेजा है। इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता अमरेंद्र कुमार ने सीएस को पत्र लिखा था, जिसमें मदारीपुर कर्ण में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की मांग की थी। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अभी गांव के लोगों को तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...