मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के मड़वन स्थित गांधी जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका से मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। घटना के बाद दोनों बदमाश बाइक से तेजी से करजा की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।सूचना पर डायल 112 की टीम और करजा पुलिस मौके पर पहुंची तथा शिक्षिका से पूछताछ कर मामले की जांच की। पीड़ित शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि वह ऑटो से उतरकर विद्यालय जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आए और गले से चेन झपटकर तेज गति से फरार हो गए। घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने का भी मौका नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों ...