Muzaffarpur News: मड़वन में ऑटो पलटा, तीन यात्री घायल
मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के मड़वन में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रविवार की देर रात सड़क हादसे में ऑटो पर सवार तीन लोग घायल हो गए। हालांकि, स्थानीय स्तर पर दो लोगों को ही इलाज के लिए मड़वन सीएचसी भेजा गया। जख्मी की पहचान बहिलवारा के 42 वर्षीय प्रमोद ठाकुर और 50 वर्षीय दिलीप दास के रूप में हुई है। मड़वन सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है।बताया गया कि मुजफ्फरपुर से सरैया की ओर जा रहा ऑटो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना करजा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची करजा पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद ऑटो को कब्जे में लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.