Muzaffarpur News: मड़वन अंचल में भ्रष्टाचार के खिलाफ होगा आंदोलन
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार और आमलोगों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को जिला पार्षद कुंदन कुमार ने 'अंचल भ्रष्टाचार हटाओ, भ्रष्टाचारी भगाओ' आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि आंदोलन के तहत 29 सितंबर को अंचल कार्यालय एवं सीओ के कथित क्रियाकलापों की जानकारी के साथ डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
आंदोलन की रूपरेखा तीन से छह अक्टूबर तक हैंडबिल के माध्यम से मड़वन प्रखंड के चिह्नित स्थानों पर लोगों से संपर्क कर भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों की जानकारी ली जाएगी तथा आरटीआई के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। 7 से 9 अक्टूबर तक प्रचार वाहन के माध्यम से पूरे प्रखंड में जनजागरूकता अभियान चलाने के साथ आरटीआई से संबंधित कार्य पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.