मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: मड़वन। एक संवाददाता प्रखंड की महम्मदपुर सूबे पंचायत में शनिवार को चक्रवाती तूफान के कारण चली तेज हवा ने व्यापक तबाही मचाई। करीब आधा दर्जन घरों के एस्बेस्टस के छप्पर उड़ गए, जबकि एक घर पूरी तरह ढह गया। अचानक चली तेज हवा से गांव में अफरातफरी मच गई।तेज हवा से प्रखंड में आधा दर्जन पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे कई ग्रामीण रास्ते अवरुद्ध हो गए। करीब आधा दर्जन बिजली के पोल टूटने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। एस्बेस्टस और पेड़ गिरने से कई लोग बाल-बाल बचे। मुखिया रश्मि कुमारी उर्फ रानी राय और पंचायत समिति सदस्य विनोद रंजन ने बताया कि नुकसान की जानकारी मड़वन सीओ को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- Gaya News: चक्रवाती तूफान से आमस के कई गांवों में हुआ भारी नुकसान क्षति का आकलन कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन स...