मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर। मझौलिया रोड में सोमवार देर रात चोरों ने काजल टेलर्स की दुकान का ताला काटकर गल्ले में रखे आठ हजार रुपये और सिलाई के सामान की चोरी कर ली। चोरों ने दुकान में रखी सिलाई मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकान शबाना खातून और उनके पति अख्तर हुसैन मिलकर चलाते हैं। शबाना ने बताया कि मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने दुकान का ताला टूटे होने की सूचना दी। घटना को लेकर उन्होंने काजीमोहम्मदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...