मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। मजदूर की मौत के मुआवजे को लेकर सोमवार को सर्किट हाउस मुख्य सड़क को तीन घंटे जाम किया गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर मुआवजे से मुकरने का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजनों ने सुबह 10:30 से करीब 01:45 बजे तक रोड जाम रखा। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने का आश्वासन मिला। इसके बाद जाम समाप्त किया गया। बता दें कि चक्कर चौक स्थित हनुमान नगर रोड नंबर एक में शुक्रवार को सड़क निर्माण के दौरान सीमेंट का बोरा लेकर सीढ़ी से उतरते समय संतुलन बिगड़ने से मुशहरी के छोटी कोठिया निवासी मजदूर किशोर सहनी नीचे गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। काजीमोहम्मदपुर थानेदार चंद्रभूषण कुमार सिंह ने...