मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। रसूलपुर चौक स्थित शिव मंदिर के प्रांगण की जमीन पर दबंगों द्वारा  कब्जा कर दुकान एवं पक्का गोदाम निर्माण कराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीण राजीव कुमार ने शनिवार को मोतीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि गांव के ही दबंगों ने शिव मंदिर के प्रांगण की जमीन पर जबरन कब्जा कर दुकान बना लिया है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...