मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: कांटी। पूर्व मंत्री सह विधायक अजीत कुमार ने मंगलवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री अशोक चौधरी से पटना में मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने कांटी एवं मड़वन प्रखंड के राशन कार्ड से वंचित 10 हजार गरीब परिवारों को नया राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग मंत्री से की। मुलाकात के दौरान विधायक ने बताया कि कांटी व मड़वन प्रखंड के हजारों पात्रता रखने वाले लोगों का नाम राशन कार्ड से काट दिया गया। कहा कि आपूर्ति विभाग के अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...