मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: औराई। प्रखंड परिसर स्थित व्यापार मंडल भवन सभागार में रविवार को मंत्री रमा निषाद ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें महावीर उच्च विद्यालय मटिहानी, उच्च माध्यमिक विद्यालय राजखंड उत्तरी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय घघरी, घनश्यामपुर में दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि विस क्षेत्र में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष कमलेश सहनी, रोशन शर्मा, मुन्ना चौधरी, राजीव कुमार, रामजी गुप्ता, नवीन कुमार पांडेय, शोभेंद्र सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...