मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने प्रखंड के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। मदारीपुर कर्ण, धरमपुर और अलिनेउरा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 177, 188, 237, 239 और 240 पर अचानक मंत्री के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। मंत्री ने पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के समुचित संचालन का जायजा लिया। मंत्री के साथ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह तथा सभी महिला पर्यवेक्षिका मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...