मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर मंगलवार को इमलीचट्टी स्थित एक होटल में गिरिराज सिंह फैंस क्लब ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसका उद्घाटन भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद अजय निषाद ने किया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, गिरिराज सिंह के समर्थकों व युवाओं ने भाग लेकर रक्तदान किया।क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने बताया कि शिविर में कुल 83 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। मौके पर शिव पासवान, निखिल कुमार, सुशांत मेहता, विजय भगत, गोविंद कुमार, गौरव कुमार, दिनेश झा, रोशन कुमार सिंह, सूरज कुमार सिंह, रामानंद मिश्रा, प्रियांशु कुमार, रौनक कुमार, राकेश कुमार, संजय कुमार, सतीश कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- केक काटकर केंद्रीय मंत्री गिरि...