Muzaffarpur News: मंजूबाला ने समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाया
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रेपुरा रामपुर विश्वनाथ गांव में शुक्रवार को समाजसेवी मंजूबाला को नौवीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। पूर्व विधायक अशोक कुमार ने कहा कि मंजूबाला ने समाजसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। मंदिर निर्माण और धार्मिक कार्यों को बढ़ावा देने से लेकर गरीबों की मदद तक, उनके कई कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि मंजूबाला ने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर समाज में अलग पहचान बनाई। प्रमुख जानकी देवी ने कहा कि मंजूबाला सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। इस मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि शंकर चौधरी, पूर्व मुखिया अवधेश कुमार सिंह, सुरेंद्र त्रिवेदी, आनंद कुमार, गया प्रसाद सिंह, सुनील चौधरी, प्रभु पासवान आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.