मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मड़वन। गांधी जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भटौना के प्रांगण में रविवार को भोला ठाकुर की अध्यक्षता में लोहार कल्याण महासभा की बैठक हुई। इस दौरान महासभा के संस्थापक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी समिति को भंग कर नए सिरे से गठन किया गया। सदस्यों ने भोला ठाकुर को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर सहमति जताई। रघुवीर ठाकुर, शत्रुघ्न शर्मा, अवधेश ठाकुर, सत्यनारायण ठाकुर, रामशंकर ठाकुर उपस्थित थे। बैठक के अंत में रामविलास ठाकुर की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...