Muzaffarpur News: भोजपुर के इनामी दानी को मुजफ्फरपुर पुलिस ने दे दी थी क्लीन चिट
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। भोजपुर के 25 हजार के इनामी कुख्यात दानी यादव को मुजफ्फरपुर पुलिस ने पांच साल पहले रंगदारी के चर्चित मामले में क्लीन चिट दे दी थी। पांच साल तक केस लटकाए रखने के बाद पुलिस ने न्यायालय में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। जबकि, एसटीएफ ने तीन दिन पहले ही भोजपुर से 24 मामलों में वांछित दानी को दबोचा है। मुख्यालय ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।
जेल से रंगदारी मांगने का आरोप मामला जनवरी 2016 का है। उस समय दानी यादव मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में बंद था। मुजफ्फरपुर जेल से ही उसने अपना नेटवर्क बनाए रखा। जेल से ही उसने ना केवल अपने गिरोह को संचालित किया, बल्कि बक्सर, भोजपुर और पटना कॉल कर रंगदारी की मांग भी करता रहा। आरोप है कि जेल के अंदर से ही उसने दर्जनभर लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.