Muzaffarpur News: भोजन, नाव व लाइट की व्यवस्था की मांग
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। एसयूसीआई (सी) की प्रखंड इकाई की पांच सदस्यीय टीम ने बुधवार को प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया। यादव लाल पटेल के नेतृत्व में भ्रमण करने गई टीम ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना। टीम ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन, लाइट, नाव एवं मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था करने की मांग जिला प्रशासन से की। मौके पर लालबाबू सहनी, शंभू प्रसाद यादव, सुरेंद्र कुमार व चन्देश्वर दास थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.