मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: पारू। जलीलनगर गांव से शनिवार की देर रात भैंस चुराकर ले जा रहे चोर को खरिहिनिया के ग्रामीणों पकड़ लिया। पकड़ा गया चोर महम्मदपुर निवासी रवींद्र यादव है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जलीलनगर निवासी मोतीलाल भगत के बथान से शनिवार देर रात रवींद्र यादव भैंस की चोरी कर ले जा रहा था। इस संबंध में पशुपालक मोतीलाल भगत ने केस दर्ज कराया है। थानेदार प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि रवींद्र को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...