मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के रसुलपुर कोरीगांव गांव में शुक्रवार को भू विवाद में युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू युवक के पेट में लगी है। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद सभी आरोपित भाग गए। इस दौरान अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में खून से लथपथ 21 वर्षीय मिथुन कुमार को परिजनों की मदद से गोरौल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में रसुलपुर कोरीगांव निवासी लालमुनि देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: गोरौल में जमीन विवाद में चाकू से हमला,केस दर्ज इसमें सत्येंद्र पासवान, विनोद पासवान, मनोज पासवान, बुधन पासवान सहित छह लोगों को नामजद किया गय...