Muzaffarpur News: भू विवाद में मारपीट, छह पर एफआईआर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: सरैया। जैतपुर थाना क्षेत्र के बसरा काजी गांव में शनिवार को भू विवाद में मारपीट हो गई। मामले को लेकर बसरा काजी निवासी सेवानिवृत्त चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परमेश्वर ओझा की पत्नी मधुबाला कुमारी ने छह लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। बताया कि गांव के कुछ लोग उनकी जमीन में लगे पिलर को जबरन उखाड़ रहे थे। विरोध करने पर आरोपित उग्र हो गए और गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। जैतपुर थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि आवेदन के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.