मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: सरैया। थाना क्षेत्र के बहिलवारा खोरमपुर तिवारी टोला में गुरुवार की रात भू विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान चंदू तिवारी ने धारदार हथियार से राजेश्वर तिवारी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दिया। इस संबंध में जख्मी राजेश्वर तिवारी ने सरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उनके भाई चंदू तिवारी ने अपने हिस्से से अधिक जमीन बेच दी। गुरुवार की रात पूछने गया तो विवाद हो गया। इसी बीच आरोपित ने हमला कर दिया। थानेदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित चंदू तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: चमरहां गांव में दो भाइयों के बीच चाकूबाजी, एक जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...