मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। थाना क्षेत्र के बरजीडीह गांव में बुधवार को भू विवाद में दंपती सहित तीन लोगों की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से दिव्यांग लखींद्र राय, कैलाश राय एवं उनकी पत्नी उर्मिला देवी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में पीड़ितों ने गांव के ही मुकेश राय सहित अन्य के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...