मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के भवनीडीह गांव में शनिवार रात भू-विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई नंदलाल भगत पर चाकू से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। चाकू नंदलाल के पेट में लगी, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे मुजफ्फरपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां वह जीवन-मौत से जूझ रहा है।बताया गया कि दो-तीन पहले जमीन विवाद को लेकर दोनों भाइयों में तीखी नोकझोंक हुई थी। शनिवार को बड़ा भाई शंकर भगत कुछ बात करने के लिए नंदलाल को बुलाकर घर के कुछ दूरी पर ले गया और चाकू से ताबड़तोड़ उसके पेट में दो वार कर दिया। नंदलाल की चीख सुनकर बथान में सो रहे उसके पिता दशरथ भगत के शोर मचाने पर लोग जुटते, इससे पहले शंकर भगत फरार हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस शंकर भगत की ...