Muzaffarpur News: भू-माफिया से साठगांठ के आरोप में मुशहरी सीओ निलंबित
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर दाखिल-खारिज करने और भू-माफिया से साठगांठ के आरोप में मुशहरी के अंचलाधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय आदेश के अनुसार, उनके खिलाफ जमाबंदी से जुड़े मामलों के निष्पादन में गंभीर अनियमितता और लापरवाही के आरोप भी लगाए गए हैं।आदेश में बताया गया है कि उनके खिलाफ नामांतरण आवेदन को 140 दिनों तक लंबित रखने, दाखिल-खारिज वाद के दौरान आपत्तियों का समुचित निपटारा नहीं करने, संदिग्ध भूमि एवं विवादित रकबे से जुड़े मामलों में कार्रवाई में लापरवाही तथा सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत समय-सीमा में सूचना उपलब्ध नहीं कराने का भी आरोप है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी ने उन्हें निलंबित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.