मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएस कॉलेज में ड्यूक हॉस्टल खोलवाने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर विवि के धरनास्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को मनाने पहले विवि के अधिकारी और उसके बाद एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव पहुंचे। सोमवार को छात्रों की भूख हड़ताल का छठा दिन था। छात्रों के समर्थन में एमएलसी प्रत्याशी डॉ. रश्मि गौतम और भाजपा नेता डॉ. महाचंद्र सिंह भी पहुंचे थे।

प्रशासन और छात्रों के बीच वार्ता धरनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों और छात्र प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की वार्ता हुई। इस दौरान तीखी बहस भी हुई। अधिकारियों व नेताओं ने अनशनकारियों के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए छात्रों से तत्काल भूख हड़ताल समाप्त करने और धरना हटाने का अनुरोध किया। इस दौरान एसडीएम ने प्रस्ताव रखा कि मंगलवार सुबह 11 बजे एक ...