मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर कोठी में भूमि पर कब्जे को लेकर गुरुवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। भूमि मापी को लेकर हंगामा होने लगा। सूचना पर मुशहरी सीओ, अमीन और हल्का कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हंगामे की जानकारी पर अहियापुर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और कागजातों की जांच की।थानाध्यक्ष ने बताया कि विवादित प्लॉट की जमाबंदी विजय कुमार सिंह के नाम पर है। इसमें से कुछ भूमि की बिक्री उन्होंने की है। इसकी मापी हो रही थी। विवाद के कारण मापी रोक दी गई है। अगली तारीख पर सीओ की निगरानी में कागजात के अनुसार मापी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...