मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। रामदयालु सिंह महाविद्यालय में बुधवार को अंग्रेजी विभाग के द्वारा अंग्रेजी में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विषय द इंपॉर्टेंस ऑफ जेंडर इक्वलिटी था। निर्णायक मंडल द्वारा यूजी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अपूर्वा प्रियदर्शिनी (अंग्रेजी) को प्रथम, प्रथम सेमेस्टर के छात्र स्पर्श (अकाउंट्स) और प्रियांशी (अंग्रेजी) को द्वितीय तथा पीजी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा श्रीजल (अंग्रेजी) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। दूसरे सत्र में अंग्रेजी में कविता पाठ हुआ। इस प्रतियोगिता में यूजी प्रथम सेमेस्टर के स्पर्श (अकाउंट्स) को प्रथम स्थान, प्रियांशी (अंग्रेजी) को द्वितीय स्थान तथा अपूर्वा प्रियदर्शिनी (अंग्रेजी) और यश राज (बॉटनी) को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...